राज्य
28-Apr-2023
...


उप मुख्यमंत्री वृजेश पाठक की मौजूदगी में समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन सपा में हो रही है महिलाओं की घोर उपेक्षा- सुमन सिंह बस्ती (ईएमएस)। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में उप मुख्यमंत्री वृजेश पाठक ने उन्हें पार्टी में शामिल किये जाने की घोषणा किया। ज्ञात रहे कि सुमन सिंह ने 5 माह पूर्व समाजवादी पार्टी की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया था और तभी से अटकले लगायी जा रही थी। वे समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की लम्बे समय तक अध्यक्ष रहीं और महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में जमीनी धरातल पर कार्य किया। भाजपा में शामिल होने के बाद सुमन सिंह ने दूरभाष पर बताया कि पार्टी में महिलाओं की घोर उपेक्षा हो रही थी, समाजवादी पार्टी अब नेता जी मुलायम सिंह यादव और जनेश्वर मिश्र की पार्टी नहीं रही इसे देखते हुये उन्होने भाजपा का दामन थामा है। कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में भाजपा से भी जो भी दायित्व मिलेगा वे उसे निभायेंगी। सुमन सिंह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर भाजपा के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। .../ 28 अप्रैल 2023