खेल
29-May-2023
...


अहमदाबाद (ईएमएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास की घोषणा कर दी है। रायडू ने कहा, 2 महान टीमें एमआई और सीएसक से मैंने खेला है , इसमें 204 मैच, 14 सत्र, 11 प्लेऑफ, 8 फाइनल, 5 ट्रॉफी मिली हैं।आप सभी का धन्यवाद। नो यू टर्न। रायडू ने साल 2010 में मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल की शुरुआत में 2017 सत्र तक तीन खिताब जीते। रायुडू को सीएसके ने 2018 सत्र के लिए खरीदा था, जहां उन्होंने 16 पारियों में 43 की औसत से 602 रन बनाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया इससे पहले साल 2022 में भी रायडू ने संन्यास की घोषणा की थी। तब उन्होंने लिखा था, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा। मैंने इसे खेलते हुए और 13 साल तक 2 शानदार टीमों का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा समय बिताया है। शानदार सफर के लिए मुंबई इंडियंस और सीएसके को दिल से धन्यवाद देना चाहूंगा। तब रायडू ने कुछ समय के अंदर ही अपना ये पोस्ट हटा भी लिया था पर इस बार उनका फैसला अंतिम है। गिरजा/ईएमएस 29 मई 2023