ज़रा हटके
22-Aug-2023
...


-पेट दर्द की हो सकती है समस्या नई दिल्ली (ईएमएस)। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, ग्रीन टी का सेवन करने से स्किन की क्वालिटी, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और व्यक्ति लंबे समय तक एक्टिव बना रहता है। जिस तरह से ग्रीन टी के फायदे हैं ठीक उसी तरह इसके कुछ नुकसान भी हैं। लोग अक्सर फिट रहने के लिए सुबह एक्सरसाइज के बाद खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करते हैं जो कि काफी नुकसानदायक माना जाता है। एक मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, खाली पेट ग्रीन टी पीने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स होते हैं जिन्हें टैनिन के रूप में जाना जाता है जो पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे पेट में दर्द, जलन या कब्ज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ग्रीन हमेशा खाने के बाद या खाने के बीच में पीनी चाहिए। साथ ही ग्रीन टी में कैफीन पाया जाता है, जो गैस्ट्रिक जूस को डाइल्यूट करके पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बहुत अधि‍क इस्तेमाल से चक्कर आने, उल्टी होने जैसी प्रॉब्लम भी हो सकती हैं। नाश्ते से एक घंटे पहले ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता है। ग्रीन टी सुबह और शाम को पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और यह वजन घटाने में मददगार हो सकती है। एक दिन में 3 से 4 कप से ज्यादा ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। रात को सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन न करें इससे नींद आने में दिक्कत हो सकती है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। मेटाबॉलिज्म बढ़ने से वजन घटाने में मदद मिलती है। रोजाना 1 से 2 कप ग्रीन टी पीने से बॉडी के कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिलती है। यह दिल से संबंधित बीमारियों में भी फायदा पहुंचा सकती है। कुछ लोग ग्रीन टी में दूध और चीनी मिलाकर पीते हैं। ग्रीन टी में चीनी और दूध मिलाने से परहेज करें। खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीना खतरनाक हो सकता है। एक दिन में 3 से 4 कप ग्रीन टी पीनी चाहिए। ज्यादा ग्रीन टी के सेवन से लीवर में समस्याएं हो सकती है। सुदामा/ईएमएस 22 अगस्त 2023