ज़रा हटके
15-Sep-2023
...


-कई तरह की बीमारियों का इलाज संभव मशरुम से नई दिल्ली (ईएमएस)। आज के दौर में कई पढे- लिखे युवा मशरूम की खेती से लाखों की कमाई कर रहे हैं। आज के टाइम में मशरूम की डिमांड भी बहुत ज्यादा है। आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे मशरूम के बारे में और उनकी कीमत बताएंगे। जिसे जान शायद आप भी इसका बिजनेस स्टार्ट करने का प्लान बना लें। यह मशरूम बहुत ही दुर्लभ है। इसे दुनिया का सबसे महंगा मशरूम माना जाता है। हालांकि, इसकी खेती नहीं कर सकते हैं क्योंकि यह पुराने पेड़ों पर खुद उग जाते हैं। इन्हें खोजने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कहा जाता है कि इनमें चमत्कारी गुण होते हैं। जिससे कई तरह की बीमारियों का इलाज संभव है। दुनिया में इस मशरूम की हमेशा डिमांड रहती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपियन व्हाइट ट्रफल मशरूम की कीमत लगभग 7 लाख से 9 लाख रुपये प्रति किलो है। कीमत के मामले में मात्सुताके मशरूम का भी कोई जोड़ नहीं है। इंटरनेशनल मार्केट में एक किलो मात्सुताके मशरूम की कीमत 3 से 5 लाख रुपये के करीब है। खास बत यह है कि मात्सुताके मशरूम अपनी खुशबू के लिए जाना जाता है। यह देखने में भूरे रंग का होता है, लेकिन इसकी सब्जी बेहद स्वादिष्ट बनती है। किसान इसकी खेती से बेहतर कमाई कर सकते हैं। वैसे तो ज्यादातर मशरूम जंगली इलाकों में पाए जाते हैं और यह प्रकृति के स्पर्श से ही उगते हैं, लेकिन एक मशरूम ऐसा भी है, जो यूरोप और यूक्रेन के समुद्र तटों पर पाया जाता है। ये मशरूम भी औषधिय गुणों की खान है। इसका नाम शैंटरेल मशरूम है। वैसे तो इसके कई रंग हैं, लेकिन पीले रंग का सेंट्रल मशरूम सबसे खास है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30,000 से 40,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकता है। बता दें कि पिछले कुछ सालों में लोगों के बीच मशरूम का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है। वैसे तो मशरूम को विदेशी सब्जी माना जाता है लेकिन अब यह भारत में भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय बन चुका है। सुदामा/ईएमएस 15 सितम्बर 2023