खेल
24-Sep-2023
...


हांगझोउ (ईएमएस)। 19वें एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने पूल ए के पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराकर धमाकेदार शुरुआत की। भारत ने अपने पहले मुकाबले के 7वें मिनट में ललित कुमार उपाध्याय ने पहला गोल किया। इस बीच वरुण ने अपनी ड्रैग-फ्लिक को गोल में तब्दील कर बढ़त 2-0 कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने अपने अटैक और डिफेंस की बदौलत उज्बेकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। अभिषेक ने मनदीप के लेफ्ट फ्लैंक को गोल तब्दली बढ़त को कर 3-0 कर दिया। इसके ठीक अगले मिनट ही मनदीप सिंह ने एक बेहतरीन पास को गोलपोस्ट में पहुंचाकर टीम के स्कोर में इजाफा किया। उपाध्याय ने एक और गोल कर टीम का स्कोर 5-0 पहुंचा दिया। मनदीप सिंह ने एक के एक दो गोल करते भारत का स्कोर 7-0 पहुंचा दिया। पहले हाफ तक भारत ने 7-0 से अपनी बढ़त बना ली थी और उसने उज्बेकिस्तान को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत भारत ने रोमांचक अंदाज में की, भारतीय खिलाड़ियों ने फिर लगातार दो गोल कर भारत का स्कोर 9-0 पहुंचा दिया। 38वें मिनट में अमित रोहिदास तब 42वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागकर टीम की बढ़त में इजाफा किया। वरूण कुमार ने लगातार दो गोल दागे। इसी बीच उपाध्याय ने अपना चौथा गोल किया। भारतीय खिलाड़ी संजय ने 57वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर टीम का आखिरी गोल किया। इस तरह भारतीय हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराकर एशियाई खेलों में अपनी धमाकेदार शुरुआत की। भारतीय टीम की ओर से उपाध्याय (7वें, 24वें, 37वें और 53वें मिनट), वरूण कुमार (12वें, 50वें और 52वें मिनट), मनदीप सिंह (18वें, 27वें और 28वें मिनट), अभिषेक (17वें मिनट), सुखजीत सिंह (42वें मिनट), अमित रोहिदास (38वें मिनट) और संजय (57वें मिनट) ने गोल किया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार को अपना अगला मुकाबला सिंगापुर से खेलेगी। आशीष दुबे / 24 सिंतबर 2023