खेल
25-Sep-2023
...


दूसरे नंबर पर 2953 से ज्यादा छक्के लगाने वाली वेस्टइंडीज इंदौर (ईएमएस)। इंदौर के मैदान पर पहले खेलकर भारतीय टीम ने शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के शतकों की बदौलत 399 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया को 217 रन पर रोककर 99 रन (डकवर्थ लुईस नियम के तहत) से मैच भी जीत लिया। मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलकर 18 छक्के लगाए और इसके साथ वनडे फॉर्मेट में 3 हजार छक्के लगाने वाली पहली टीम बनी। एक दिवसीय मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीमें की बात करें तब सबसे पहले नंबर पर टीम इंडिया का नाम आता है। टीम ने 3007 से ज्यादा छक्के मारने का रिकार्ड अपने नाम किया हैं। वहीं दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज है, उनके नाम 2953 से ज्यादा छक्के हैं, पाकिस्तान 2566 से ज्यादा छक्के लगाए, ऑस्ट्रेलिया 2476 से ज्यादा छक्के लगाए, न्यूज़ीलैंड 2387 से ज्यादा, इंग्लैंड 2032 से ज्यादा, दक्षिण अफ्रीका 1947 से ज्यादा, श्रीलंका 1779 से ज्यादा, जिम्बाब्वे 1303 से ज्यादा, बांग्लादेश 959 से ज्यादा, अफगानिस्तान ने 671 छक्के लगाए, आयरलैंड 611 छक्के लगाए, स्कॉटलैंड 425 छक्के लगाए, यूएई ने 387 छक्के लगाए, नीदरलैंड ने 307 छक्के लगाए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रोहित शर्मा ने छक्के लगाए हैं। रोहित ने अब तक 286 छक्के लगाए हैं, वहीं दूसरे स्थान पर 229 छक्कों के साथ महेंद्र सिंह धोनी हैं, तीसरे नंबर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है, उन्होंने 195 छक्के लगाए हैं। वहीं सौरव गांगुली ने 190 छक्के लगाए, युवराज सिंह ने 155 छक्के लगाए, विराट कोहली ने 141 छक्के लगाए, वीरेंद्र सहवाग ने 136 छक्के लगाए, सुरेश रैना ने 120 छक्के लगाए, 86 छक्के अजय जडेजा के नाम पर, 79 छक्के शिखर धवन से लगाए, 77 छक्के मोहम्मद अजहरुद्दीन, 67 छक्के पूर्व कप्तान कपिल देव और 66 छक्के हार्दिक पांड्या के नाम पर हैं। बता दें कि टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल ने 4, श्रेयस अय्यर ने 3, कप्तान केएल राहुल ने 3, ईशान किशन ने 2 सूर्यकुमार यादव ने 6 छक्के लगाए। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भी 9 छक्के लगाए। सीन एबॉट ने सबसे ज्यादा 5 छक्के लगाए। इसके अलावा जोश हेजलवुड ने 2 छक्के लगाए। आशीष दुबे / 25 सिंतबर 2023