- सोना 58,960 रुपए और चांदी 71,850 रुपए नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इससे पहले सोमवार को सप्ताह के पहले दिन भी सर्राफा बाजार में नरमी देखने को मिली। वहीं 26 सितंबर को भी सर्राफा बाजार लाल निशान के साथ खुला। इस दौरान सोने की कीमतों में 10 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट हुई तो वहीं चांदी का भाव 280 रुपए कम हो गया। इसके बाद 22 कैरेट वाला सोना घटकर 54,047 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया तो वहीं 24 कैरेट वाले सोने का भाव 58,960 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 71,850 रुपए प्रति किग्रा पर आ गईं। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स)पर भी सोने और चांदी की कीमतें कम नजर आई। यहां सोना 31 रुपए गिरकर 58,670 रुपए पर ट्रेंड कर रहा था जबकि चांदी का भाव 300 रुपए कम होकर 71,850 रुपए प्रति किग्रा पर कारोबार कर रहा था। राजधानी दिल्ली में सोने 22 कैरेट की कीमतें कम होकर 53,863 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई हैं जबकि 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 58,760 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। वहीं चांदी का भाव राजधानी में 71,600 रुपए प्रति किग्रा चल रहा है। जबकि मुंबई में 22 कैरेट वाला सोना 53,955 रुपए प्रति 10 ग्राम तो वहीं 24 कैरेट वाला सोना 58,860 रुपए प्रति दस ग्राम में कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत यहां 71,720 रुपए प्रति किग्रा चल रही है। कोलकाता में सोना 22 कैरेट 53,882 रुपए प्रति दस ग्राम में बिक रहा है, तो वहीं 24 कैरेट वाला सोना यहां 58,780 रुपए प्रति दस ग्राम में मिल रहा है। कोलकाता में चांदी का भाव 71,630 रुपए प्रति किग्रा चल रहा है जबकि चेन्नई 22 कैरेट वाला सोना 54,102 तो 24 कैरेट वाले सोने का दाम 59,020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चेन्नई में चांदी की कीमत 71,920 रुपए प्रति किग्रा चल रही है। सतीश मोरे/26सितंबर ---