मनोरंजन
21-Nov-2023
...


- एक्टर ने ऐश्वर्या को प्लास्टिक कहने पर तोडी चुप्पी मुंबई (ईएमएस)। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर इमरान हाशमी ने दस साल के बाद अपने उस बयान का खुलासा किया जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या को प्लास्टिक कह दिया था। इसके बाद अभिनेता को अपने इस बयान का खामियाजा भी भुगतना पड़ा था। बातचीत में इमरान हाशमी से शो कॉफ़ी विद करण में उनकी उपस्थिति के बारे में पूछा गया। इस पर एक्टर ने कहा कि इंसान दुश्मन ही बनाता है। इमरान हाशमी से उनके हालिया इंटरव्यू में पूछा गया कि वह अक्सर विवादों में आ जाते हैं तो क्या इसी वजह से वह शोज में जाने से बचते हैं। इस पर अभिनेता ने कहा- मेरे लिए यह हैंडल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। मैं अभी भी नरम दिल नहीं हुआ हूं। अगर मैं दोबारा कॉफी विद करण में गया तो सब बिगाड़ दूंगा। शायद इस बार रैपिड फायर राउंड में और भी खतरनाक हो जाऊंगा। मेरे मन में किसी के खिलाफ कुछ नहीं है। मैं बस हैंपर जीतना चाहता था। बता दें कि कॉफी विद करण में अपनी उपस्थिति के दौरान इमरान ने महेश भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन और मल्लिका शेरावत के बारे में कुछ टिप्पणी की थी। दरअसल, करण के शो में अभिनेता से पूछा गया था कि प्लास्टिक सुनकर उनके मन में किसका नाम आता है। इस पर इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम लिया था। अपने इस कमेंट के बाद इमरान को पब्लिकली माफी भी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ गेम खेल रहे थे। उन्हें बस हैंपर जीतना था। बता दें कि बॉलीवुड के सीरियल किसर कहे जाने वाले एक्टर इमरान हाशमी ने हाल ही में फिल्म टाइगर 3 में विलेन के किरदार के साथ स्क्रीन पर वापसी की है। इस फिल्म को लेकर वो तमाम इंटरव्यूज़ दे रहे हैं। सुदामा/ईएमएस 21 नवंबर 2023