ज़रा हटके
03-Dec-2023
...


-प्रेमिका ने आंख में घोंप दी रेबीज़ की सूई फ्लोरिडा (ईएमएस)। अमेरिका में एक महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को ज़रा सी बेवफाई की ऐसी सज़ा दी है कि वो ज़िंदगी में शायद ही कभी इसे भूल पाए। 8 साल साथ-साथ रहने के बाद भी कपल के बीच भरोसे की ऐसी कमी थी कि छोटी सी बात पर प्रेमिका ने प्रेमी को करीब-करीब अंधा ही कर दिया। हुआ यूं कि फ्लोरिडा में एक कपल पिछले आठ साल से लिव-इन में रह रहा था। उनके बीच किसी बात को लेकर एक दिन झगड़ा इतना बढ़ा कि महिला मारपीट पर उतर आई। जानकारी के मुताबिक दोनों मियामी की डेड काउंटी में रहते थे। महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड से इस बात पर नाराज थी कि वो दूसरी लड़कियों को भी घूरता रहता था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रात 10 बजे कपल जब अपने घर पर था तो सोफे पर लेटे हुए ब्वॉयफ्रेंड पर महिला रैबीज की सूइयों के साथ कूद पड़ी। उसने ब्वॉयफ्रेंड की दाहिनी आंख में दोनों सूई घोंप दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए फौरन पास के अस्पताल में ले जाया गया। यहां से उसे जैक्सन मेमोरियल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। उसने बताया कि इंजेक्शन को वो अपने कुत्तों के लिए लेकर आया था, लेकिन गर्लफ्रेंड के इस इरादे को लेकर वो अनजान था। पुलिस ने फिलहाल आरोपी सैंड्रा जिमेनेज को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद दर्द से कराहते हुए ब्वॉयफ्रेंड ने खुद ही पुलिस को कॉल करके इसकी सूचना दी। सुदामा/ईएमएस 03 दिसंबर 2023