क्षेत्रीय
08-Dec-2023
...


दक्षिण-पश्चिम के वार्ड-25 में ऐतिहासिक स्वागत, सबनानी हुए गदगद भोपाल (ईएमएस)। दक्षिण पश्चिम विधानसभा से नव निर्वाचित विधायक भगवानदास सबनानी ने वार्ड-24 के शीतलदास बगिया में भगवान का आशीर्वाद लेकर आभार रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने वार्ड-24 के अंसल अपार्टमेंट, दूरदर्शन कॉलोनी, पॉलीटेक्निक, आकाशवाणी, रोशनपुरा चौराहा होते हुए वार्ड-25 के रोटरी क्लब पर पहुंचे। जहां पर स्थानीय लोगों ने उनका ऐतिहासिक फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। स्वागत रैली में स्थानीय पार्षद जगदीश यादव, संजय यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश सिंह, नितिन परिहार, महामंत्री सुभाष रायकवार श्री सबनानी के साथ मौजूद थे। श्री सबनानी ने कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र को विकसित करने का संकल्प लिया है। स्वागत रैली में विधायक ने कहा कि इस सम्मान की असली हकदार क्षेत्रीय जनता है, जिन्होंने कम समय में इतने अधिक मतों से उन्हें जनता (आपकी) सेवा करने का मौका दिया है। उनके द्वारा क्षेत्र में जो विकास कार्य किए जाएंगे वो अभूतपूर्व होंगे। उन्हीं के आधार पर उनका भाजपा की ओर से दक्षिण-पश्चिम में विधायक के लिए चयन किया गया था, जिस पर आप सभी ने अपनी मोहर लगा दी। उन्होंने कहा कि उम्मीद से कहीं ज्यादा लाड़ली बहनाओं ने भाजपा और मुझ पर भरोसा जताया है। इसके लिए मैं आप सबका आभारी हूं और आज सबके प्रति मैं आभार प्रकट करने आप सबके बीच आया हूं। श्री सबनानी ने कहा कि हर व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ ही आवश्यक सुख सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि दक्षिण पश्चिम अब मेरा घर हो गया है और अब मैं पूरे घरों को सजाउंगा। दक्षिण-पश्चिम के अन्य वार्डों से बड़ी संख्या में ढोल-दमाऊं के साथ पहुंचे लोगों ने विधायक श्री सबनानी का स्वागत किया। स्वागत रैली में वार्ड-25 के मण्डल उपाध्यक्ष नरेन्द्र शुक्ला ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ श्री सबनानी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके पूर्व यूथ हॉस्टल पर सांसद प्रतिनिधि बी.एल.बाघेला के नेतृत्व में बनाए गए स्वागत स्टॉल पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय एवं झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के रामपाल समुद्रे, संजय माहेश्वरी, बूथ अध्यक्ष अभिषेक सैनी, शैलेन्द्र तिवारी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी। विधायक सबनानी ने कहा कि 17 नवम्बर और 3 दिसम्बर का दिन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का दिन रहा। एक तरफ जहां कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और मेहनत से दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में हमको जीत मिली, वहीं दूसरी तरफ हम 2024 में कार्यकर्ताओं के मेहनत से फिर मोदी की सरकार बनाएंगे। बीच-बीच में श्री सबनानी ने महिलाओं से पूछा कौन-कौन है जो मुझे अपने घर पर चाय पिलाने के लिए अपने घर बुलाएगा, कुछ देर तक महिलाओं को समझ नहीं आया, परन्तु जैसे ही क्षेत्रीय महिलाओं को समझ आया सबने एक साथ हाथ खड़ा किया और हमारे-मेरे घर का नारा गुंज उठा। वहीं युवा मोर्चा के लोकेश पाण्डेय की टीम द्वारा शानदार मंच स्थापित किया, जहां ना चाहते हुए भी श्री सबनानी वाहन से नीचे उतर कर मंच पर पहुंचे जहां लोगों ने उनका शाल-श्रीफल से स्वागत किया। इसके पश्चात रमा नगर स्थित शेखर ऑटा चक्की पर श्री सबनानी का फूल-मालाओं और जय-श्री राम के नारों से स्वागत किया गया। इस मौके पर लिखेश्वर, विजय सिंह, महेश, अनिल, संजय साहू जैसे तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं शहर के १२ दफ्तर से मशहूर इलाके में संदीप तोमर और चन्द्रमा पाण्डेय के नेतृत्व में उनकी टीम ने श्री सबनानी का ढोल-नगाढ़ों से स्वागत किया।