राज्य
16-Jan-2024
...


बस्ती (ईएमएस)। कांग्रेस महासचिव एवं उ.प्र. के प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, प्रभारी संगठन अनिल यादव, पूर्वांचल प्रभारी सत्यनरायन पटेल के अयोध्या धाम यात्रा का व्यापक प्रभाव पडेगा। यह विचार कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव नोमान अहमद ने सोमवार की देर शाम पार्टी नेताओं का बडेबन के निकट फूल मालाओं के साथ स्वागत करने के बाद व्यक्त किया। कांग्रेस नेता नोमान अहमद ने मंगलवार को प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम सबके हैं किन्तु जिस प्रकार से अयोध्या धाम में कांग्रेस नेताओं का विरोध कर कांग्रेस पार्टी का झण्डा छीन लिया गया, कांग्र्रेस नेताओं को अपमानित करने का कुचक्र रचा गया यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम सबके हैं और उन्हें किसी एक राजनीतिक दल की सीमा में बांधना दुर्भाग्यपूर्ण है। देश और पूर्वान्चल की जनता इस कृत्य को क्षमा नहीं करेगी। कांग्रेस महासचिव एवं उ.प्र. के प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ ही उनके साथ गोरखपुर जा रहे कांग्रेस नेताओं का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से बबीता शुक्ला, गिरजेश पाल, साधूशरन आर्य, अरूण पाण्डेय, उदयराम यादव, सलाहुद्ीन, मो. वहीद, अताउल्ला, अनिल त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय, मनीष श्रीवास्तव, राकेशमणि त्रिपाठी, आशीष, भरत कुमार, सुल्तान अहमद, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, सोनम सैनी, सोनल सैनी, फरमान अहमद के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। .../ 16 जनवरी 2024