धार (ईएमएस)। रामलाल प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या 21 जनवरी को धार नगर के उदाजी राव चौपाटी पर हज़ारों परिवारों द्वारा सामूहिक एकत्रित होकर राम रक्षास्तोत्र व हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। राम रक्षा स्त्रोत का सामूहिक पाठ करके विश्व कीर्तिमान भी धार नगर की हिंदू समाज द्वारा बनाया जाएगा। रामोत्सव कार्यक्रम संध्या 6 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 8 बजे तक चलेगा जो स्थानीय उदाजी राव चौपाटी पर होगा। आयोजन समिति ने सकल हिंदू समाज से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की आग्रह किया है। ये है आयोजन की रूपरेखा - रविवार की शाम को आयोजन की शुरूआत होंगी - श्री देशराज वशिष्ठ द्वारा गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। - इसके बाद सामूहिक तबला वादन प्रस्तुत किया जाएगा इसके प्रभारी श्री पंकज राठौर रहेगे। - संघर्ष गाथा का स्लाइड शो होगा। - पंडित देशराज वशिष्ठ द्वारा -हम कथा सुनाते श्री राम की- का गायन किया जाएगा। - 13 बार विजय मंत्र का गायन होगा। - हनुमान चालीसा का पाठ होगा। - इसके बाद श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ होगा। - इस तरह से धार के हजारों लोगा राम भक्ति करेगे। साथ ही कीर्तिमान बनाकर इतिहास बनाएंगे। -रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्व संध्या पर धार में राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा पाठ बनाएंगे। विश्व कीर्तिमान आयोजन को लेकर तैयारी व्यापारियों ने 21 जनवरी शाम 4 बजे अपने प्रतिष्ठान मंगल कर आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया है। नगर पालिका प्रशासन भी घोड़ा चौपाटी सहित नगर में साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं पर जोरों से कार्य कर रही है। नगर के सभी चौराहों को सुसज्जित किया गया है। पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की जा रही है। त्रिमूर्ति चौराहे की ओर से आने वाले के लिए उदाजी राव यानर घोड़ा चौपाटी से किला मैदान में तथा शहर से आने वाले के लिए मोहन टॉकीज होते हुए बस डिपो परिसर पर पार्किंग स्थल बनाए है। वहीं निशक्तजनों व शारीरिक समस्या वाले बंधू, भगिनी के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था भी समिति द्वारा की जाएगी। ईएमएस/मोहने/20 जनवरी 2024
processing please wait...