क्षेत्रीय
10-Jun-2025


खरीफ में उन्नत किस्म,प्राकृतिक खेती की दी जा रही जानकारी छिंदवाड़ा (ईएमएस)। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों कृषि और उससे संबंधित विभागों के अधिकारी और वैज्ञानिक किसानों को खरीफ के सीजन में उन्नत किस्म की फसल, प्राकृतिक खेती करने की जानकारी दे रहे हैं। विकसित कृषि संकल्प अभियान में यह अभियान चलाया जा रहा है। गत दिवस बिछुआ विकासखंड की ग्राम पंचायत मोया, पाथरी और खमरा में किसानों कृषि की नई तकनीकों के बारे में बताया गया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार फसलों का चयन और उर्वरकों कासंतुलित उपयोग करने भी किसानों से कहा गया। इस दौरान किसानों के खेत जाकर बैगन,टमाटर,मिर्ची की पौध शाला का दौरा किया गया और उनको किस आधार पर किसानों को बेचा जाता है इसकी जानकारी बताई गई। इस दौरान डॉक्टर एचजीएस पक्षवार, कृषि वैज्ञानिक डॉ.सरिता सिंह,कृषि विज्ञान केंद्र के सुंदरलाल अलावा,कृषि विभाग से अरविन्द जावर,स्मिता पाटिल,नीतेश गजभिए,उद्यानिकी विभाग के राजा बड़कड़े, इफको के आशुतोष चौधरी ने अपने अपने विषय के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। ईएमएस/मोहने/ 10 जून 2025