राज्य
29-Jan-2024
...


नोएडा,(ईएमएस)। पाक से भारत आई सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी काफी चर्चित है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। इससे वो सुर्खियों में बने रहते हैं। लोग उनकी वीडियो पर कमेंट करते हैं और उनके बारे में जानना चाहते हैं। इसी बीच सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सीमा ने कहा कि लोग कमेंट करके कुछ भी पूछ सकते हैं, लेकिन इसके लिए एक शर्त रख दी है। सचिन सीमा हैदर की लव स्टोरी बेहद मशहूर है। कुछ साल पहले दोनों की ऑनलाइन पबजी गेम खेलते हुए पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। फिर दोनों नेपाल में मिले थे। सीमा और सचिन का कहना है कि दोनों ने नेपाल में शादी की थी। सीमा अपने 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से भागकर भारत आ गई थी। इसके बाद से दोनों नोएडा में रह रहे हैं। सचिन और सीमा हैदर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उन्हें पसंद करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि अब हर कोई उनके बारे में कुछ न कुछ जानना चाहता है। कुछ दिनों पहले सीमा हैदर और सचिन का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने कहा था कि लोग उनकी पोस्ट पर कमेंट करके कुछ भी पूछ सकते हैं, लेकिन इसके लिए सीमा ने एक शर्त रखी थी। सीमा हैदर ने एक वीडियो में कहा है कि लोग मेरी पास्ट लाइफ अभी की लाइफ के बारे में कुछ भी पूछ सकते हैं। लेकिन अच्छी बात पूछेंगे तभी जबाव मिलेगा। अच्छे से कमेंट करने वालों को जबाव दिया जाएगा। पवन सोनी/ईएमएस 29 जनवरी 2024