राज्य
28-Feb-2024
...


भोपाल (ईएमएस) नर्मदा मैया के परम भक्त मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी के जन्मदिवस पर बुधवार को सामुदायिक स्वस्थ केंद्र, कोलार, भोपाल में निरंतर दसवें वर्ष में सुबह जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं माँ वैष्णोदेवी उत्सव एवं जनकल्याण समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में फल वितरण कर उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना समस्त कांग्रेसजनों ने की। समिति द्वारा 2015 से निरंतर 28 फरवरी को सामुदायिक अस्पताल में फल वितरण किया जा रहा है। आज सुबह 10 बजे कांग्रेसजनों ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में मौजूद 101 मरीजों एवं आगंतुकों से भेंट कर फल के पैकेट वितरित करके दिग्विजय सिंह के शतायु और दीर्घायु होने की सबने कामना की। इसके पश्चात सामुदायिक स्वस्थ केंद्र कोलार के मरीजों से भेंट कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। जिला कांग्रेस भोपाल के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ द्वारा कोलार के सरकारी अस्पताल को वाटर कूलर, पलंग, बेंच और अन्य समानसामुदायिक स्वास्थ केंद्र को भेंट किया जाता रहा है। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों से भेंट कर उनकी समस्याओं को भी जाना और दिग्विजय सिंह के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच मंगल सिंह यादव, कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अवनीश बुंदेला, किसान कांग्रेस के नितिन राजोरिया, वरिष्ठ समाजसेवी मनोज मिश्रा, खेल प्रेमी राजीव सिंह परिहार, बबलू खान, राघवेंद्र सिंह मीना, महिला कांग्रेस कीमहक राणा, सुबोध अग्रवाल, जगमोहन बावरा, विनोद हलवे, अश्विन अहिरवार, पुष्पेंद्र सिंह, मुन्ना बाईं,शकुन राणा, रत्ना पांडे, उषा बाई सहित अन्य कार्यक्रतगण आदि मौजूद थे।