राज्य
28-Mar-2024
...


जबलपुर, (ईएमएस)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव स्मृति भवन नेपियर टाउन जबलपुर संस्था की वरिष्ठ दादी जानकी के पुण्यस्मृति दिवस २७ मार्च कों आध्यात्मिक जाग्रति दिवस के रूप में मनाया गया। सारे विश्व में लगभग १०४ वर्ष की आयु तक १४० देशो में यात्रा कर लाखो आत्माओं के जीवन में आध्यात्मिकता का प्रकाश फैलाने वाली संसार की सबसे स्थितप्रज्ञ राजयोगिनी रही। दादी जी पुण्य स्मृति दिवस पर दादी के निमित्त भोग लगाया गया और ब्रह्माकुमारी भावना दीदी समेत ब्रह्माकुमारी बहनों एवं सभी भाई बहनों ने दादी कों श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सुनील // मोनिका // २८ मार्च २०२४ // ०२.४४