अभिनेत्री साक्षी तंवर ने छोटे पर्दे से सिल्वर स्क्रीन पर रखा था कदम। साक्षी को होटल में काम करने के दौरान एक ऑडिशन से अवसर मिला था। इसके बाद वह टेलीविजन इंडस्ट्री में छा गयीं। सन 1998 में, उन्होंने दूरदर्शन के फिल्मी गीत कार्यक्रम अलबेला सुर मेला के लिए ऑडिशन दिया और उन्हें एंकर के रूप में मौका मिला। टीवी की दुनिया में कदम रखने के बाद उन्होंने अपने डेब्यू के बाद से ही अच्छी प्रतिष्ठा हासिल की। कहानी घर घर की कहानी में पार्वती की भूमिका में वह नजर आई थी। यह सीरियल टेलीविजन पर काफी लंबे समय तक चला। उनके अन्य लोकप्रिय धारावाहिक कुड्डम, देवी, बड़े अच्छे लगते हैं। बड़े अच्छे लगते हैं में राम कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। शो में राम कपूर और साक्षी तंवर के 17 मिनट लंबे किस सीन ने भी खूब विवाद मचाया था। साल 2006 में उन्होंने ओ रे मनवा से फिल्मों में कदम रखा था। फिल्म में उन्होंने संध्या का किरदार निभाया था। यह पहली फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन साक्षी को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक आमिर खान की फिल्म दंगल से मिला। दंगल की सफलता के बाद साक्षी तंवर ने अक्षय कुमार के साथ मोहल्ला अस्सी और सम्राट पृथ्वीराज जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। ये दोनों फ्लॉप हो गए। साक्षी ने अपने करियर में 20 टीवी सीरियल्स, 9 फिल्मों और 4 वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। साक्षी को लगातार करियर में सफलता मिल रही है। साल 2018 में उन्होंने एक बेटी को गोद लिया और मां बनने के अपने सपने को पूरा किया। उनकी बेटी का नाम दित्या है। 51 साल की साक्षी एक सिंगल मदर हैं। 29 मार्च ईएमएस फीचर