व्यापार
29-Mar-2024
...


- एक वी‎डियो शेयर‎ ‎किया, ‎जिसमें बुजर्ग को जवानिया ये मस्त मस्त गाते देखा जा सकता है नई दिल्ली (ईएमएस)। थार व स्कोर्पियो बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह आए दिन कोई सीख, फनी वीडियो या अन्य कई तरह की चीजें शेयर करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति को गाना गाते देखा जा सकता है। इन शख्स का नाम डॉ. सुरेश नांबियार है और वह 73 वर्ष के हैं। यह वीडियो आईसीआईसीआई बैंक के एक कार्यक्रम का है जिसका आयोजन पिछले साल किया गया था। आनंद महिंद्रा ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स पर यह वीडियो शेयर किया है। महिंद्रा ने डॉ. नांबियार की उनकी प्रतिभा की सराहना की, और उन्हें हमें अपने जुनून को आवाज देने की याद दिलाने के लिए धन्यवाद दिया। इस वीडियो में डॉ. नांबियार को 1986 का क्लासिक गाना जवानिया ये मस्त मस्त गाते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ वीडियो में जाने-माने गायक शान भी दिख रहे हैं। महिंद्रा द्वारा शेयर की गई इस वीडियो पर आईसीआईसीआई बैंक ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. डॉ. नांबियार ने आईशाइन गायन श्रेणी प्रतियोगिता जीती थी।इस क्लिप को एक्स पर साझा किया गया और इसे एक्स पर 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। डॉ. नांबियार ने 2023 में यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने वीडियो का शीर्षक दिया, आईसीआईसीआई आईशाइन गायन प्रतियोगिता। यूट्यूब पर उनके 2000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। डॉ. सुरेश नांबियार ने संयुक्त अरब अमीरात में एक चिकित्सा व्यवसायी के रूप में काम किया और वर्तमान में एक सेवानिवृत्त व्यक्ति हैं। सतीश मोरे/29मार्च ---