राज्य
29-Mar-2024


अहमदाबाद (ईएमएस)| गुजरात में भीषण गर्मी के बीच राज्य के कई जिलों में बेमौसम बारिश की खबर है| कई जिलों में आसमान में बादल छाए हैं| मौसम का रुख देख आम की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं| जानकारी के मुताबिक दक्षिण गुजरात के वलसाड में छुटपुट बारिश हुई है| संघ प्रदेश दमन, दादरा नगर हवेली में आसमान में बादलों का जमावडा है| सिलवासा के किलवनी, उमरकुई, सीली समेत कई क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई है| बेमौसम बारिश होने से किसानों में आम की फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है| वलसाड के अलावा तापी जिले में कई जगह बारिश की खबर है| सोनगढ़ शहर और ग्रामीण इलाकों घूटवेल, मशानपाडा, टापरवाडा इत्यादि में बारिश हुई है| दाहोद शहर समेत आसपास के इलाकों में मौसम बदलने से किसानों में चिंता व्याप्त है| छोटाउदेपुर में बदले मौसम के बीच बारिश होने की खबर है| बता दें कि मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन राज्य में भीषण गर्मी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है| कई जिलों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री को पार सकता है| अहमदाबाद, आणंद और बनासकांठा में यलो अलर्ट जारी किया गया है| सतीश/29 मार्च