राज्य
29-Mar-2024


अहमदाबाद (ईएमएस)| लोकसभा चुनाव को लेकर गुजरात कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं| इसके अंतर्गत गुजरात प्रदेश कांग्रेस ने राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर मीडिया समन्वयकों की नियुक्त की है| गुजरात कांग्रेस के प्रमुख और राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने 26 सीटों पर मीडिया समन्वयकों की नियुक्ति की घोषणा की है| मीडिया समन्वयक राज्य की सभी 26 सीटों पर नजर रखेंगे| इसके अलावा गुजरात के चार मंडलों में विभागीय प्रवक्ताओं की भी नियुक्ति की गई है| राज्य के 3 मंडलों में मीडिया सेंटर बनाकर सभी 26 सीटों पर नजर रखी जाएगी| कांग्रेस ने दक्षिण गुजरात मीडिया केन्द्र प्रभारी के तौर पर नैषध देसाई को नियुक्त किया है| जबकि सौराष्ट्र में मीडिया केन्द्र प्रभारी के तौर पर डॉ. निदत बारोट और मध्य गुजरात में नरेन्द्र रावत को नियुक्त किया गया है| सतीश/29 मार्च