लेख
16-Apr-2024
...


शुभ संवत 2081 शाके 1946, सौम्य गोष्ठ, चैत्र शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि नवमी, बुधवासरे, पुष्य नक्षत्रे, कौलव योगे, तैतिल करणे, कर्क की चंद्रमा, श्री रामनवमी क्रत, मध्यान में कर्क लग्न में राम जन्मोत्सव अयोध्या में राम भूमि दर्शन रामावतार तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी। आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल तथा स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, लकड़ी तथा आरा मशीन का व्यापारी, धनी होगा। मेष राशि :- अपने व्यय पर नियंत्रण रखें, चिन्ता, भ्रमण तथा अशांति से बचें, कष्ट होगा। वृष राशि :- कोई शुभ समाचार हर्षप्रद रखे, थकावट, बेचैनी तथा धन अच्छा व्यय होगा। मिथुन राशि :- कुटुम्ब से तनाव, क्लेश व अशांति तथा मानसिक विभ्रम अवश्य होगा। कर्क राशि :- अशुद्ध गोचर रहने से विशेष कार्य स्थगित रखें तथा व्यय अनायास होगा। सिंह राशि :- स्त्री-वर्ग से कष्ट व चिन्ता, व्यय, व्यवसाय व कार्य उत्तम बन जायेंगे। कन्या राशि :- अधिकारियों के तनाव तथा क्लेश से बचिये, दैनिक कार्यगति में बाधा होगी। तुला राशि :- अशुद्ध गोचर रहने से विशेष कार्य स्थगित रखें, अग्नि-चोटादि का भय होगा। वृश्चिक राशि :- अशुद्ध गोचर रहने से विशेष कार्य में बाधा होगी, बने कार्य बिगड़ सकते हैं। धनु राशि :- व्यावसाय में बेचैनी तथा तनाव बनेगा, परिश्रम विफल होगा, शांत रहें। मकर राशि :- चोट, कष्टादि का भय, अशुद्ध गोचर रहने से कार्य की हानि होगी। कुंभ राशि :- स्त्री-वर्ग से तनाव, क्लेश व अशांति तथा मानसिक विभ्रम होगा। मीन राशि :- समय ठीक नहीं विशेष कार्य स्थगित रखें तथा अनायास विभ्रम से अवश्य बचें। ड़ॉ पीएल गौतमाचार्य // मोनिका