क्षेत्रीय
16-Apr-2024
...


भोपाल(ईएमएस)। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के एचओडी अच्छेलाल पर एक अतिथथ प्रोफेसर ने छेड़छाड़ सहित धमकी देने के गंभीर आरोप लगाये है। पीड़ीता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, एचओडी बीते 2 साल से उसे परेशान कर रहे हैं। 44 वर्षिय पीड़ीता ने इसकी लिखित शिकायत बाग सेवनिया पुलिस से की थी। जॉच के आधार पर पुलिस ने एचओडी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में प्ररकण दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला प्रोफेसर ने बताया कि साल 2008 से वह बीयू में अतिथि व्याख्याता हैं। साल 2014 में एसोसिएट प्रोफेसर अच्छेलाल आये थे। साल 2022 में अच्छेलाल एचओडी बनाए गए। महिला का आरोप है कि फरवरी 2022 में एक शाम बीयू के सभी छात्र और शिक्षक जा चुके थे। गेस्ट फैकल्टी और हिंदी के टीचर राम मनोहर उपाध्याय बैठे हुए थे। महिला प्रोफेसर घर जाने के लिये एचओडी अच्छेलाल के केबिन में घर जाने का कहने गई। इस पर एचओडी ने उन्हें कुछ देर और बैठने को कहा। थोड़ी देर बाद अच्छेलाल ने उनसे छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत कर डाली। महिला ने उनका विरोध करते हुए शोर मचाया उनकी आवाज सुनकर टीचर राम मनोहर वहां पहुंच गए। उन्होंने एचओडी की हरकत पर आपत्ति की तब अच्छेलाल ने दोनो को धमकाते हुए कहा कि तुम विभागाध्यक्ष की पावर नहीं जानते हो, अगले सेशन में देख लूंगा। बाद में साल साल 2022 में अच्छेलाल ने अतिथि प्रोफेसर को हटा दिया। जुलाई 2023 में कुलपति ने महिला प्रोफेसर को दोबारा नियुक्ति दे दी। आरोप है कि इसके बाद अच्छेलाल उसे फिर परेशान करने लगे। पीड़ीता प्रोफेसर ने इसकी शिकायत वीसी से कर दी थी। 5 फरवरी को अच्छेलाल ने शिकायत वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाते हुए झूमाझटकी कर दी। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामला जांच के लिए विवि यौन उत्पीड़न सेल को भेजा है। जुनेद / 16 अप्रैल