खेल
17-Apr-2024
...


बेंगलुरु (ईएमएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में छक्के और चौके लगाने के मामले में एक विदेशी ओर एक भारतीय क्रिकेटर सबसे आगे है। सनराइजर्स हैदराबाद के हैनरिक क्लासन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली सबसे आगे हैं। क्लासन ने अब तक सबसे अधिक 24 छक्के लगाये है जबकि रॉयल चैलेंजर्स के विराट के नाम 35 चौके हैं जिससे ये दोनो ही नंबर एक पर हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन 19 छक्कों के साथ दूसरे जबकि सनराइजर्स के अभिषेक शर्मा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिनेश कार्तिक और राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 18-18 छक्कों के साथ संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दूबे, मुम्बई इंडियंस के रोहित शर्मा और दिल्ली कैपिटल्स के ट्रिस्टन स्टब्स 15-15 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं चौके के मामले में विराट 35 चौके लगाकर नंबर एक स्थान पर हैं। वहीं रोहित शर्मा और ट्रैविस माइकल हेड 28-28 चौके दूसरे नंबर पर है। ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन 25- 25 चौकों के साथ तीसरे, फाफ डु प्लेसिस 24 चौकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। गिरजा/ईएमएस 17 अप्रैल 2024