ज़रा हटके
17-Apr-2024
...


कोलंबो (ईएमएस)। श्रीलंका में एक विशालकाय चट्टान के ऊपर एक खोए हुए प्राचीन शहर की खोज से पुरातत्वविद और इतिहासकार हैरान हैं। श्रीलंका के मध्य में मौजूद सिगरिया शहर के खंडहर यहां आने वालों को आश्चर्य से भर देते हैं। यह मौजूदा अवशेष बताते हैं कि यह एक विशाल नगर था, जो पहली नजर में किसी राजा की राजधानी जैसा मालूम पड़ता है। यह एक ऊंची चट्टान पर स्थित है और इसके निर्माण की तकनीक आज भी पुरातत्वों को चकित कर देती है। ये अपने दौर की शानदार इंजीनियरिंग का नमूना पेश करता है। कुछ लोग कहते हैं कि एक महत्वपूर्ण बौद्ध मठ था, जबकि यहां मिली चीजों के आधार पर कुछ लोगों का मानना है कि हिंदू धर्मग्रंथ रामायण में वर्णित लंका के राजा रावण का महल था। सिगरिया आज श्रीलंका के सबसे प्रसिद्ध स्मारकों में शामिल है। इस दुनिया के आश्चर्यों में गिना जाता है। 180 मीटर ऊंची चट्टान पर स्थित इस महल के पास जाने पर इसके रहस्य उजागर होते हैं। सिगरिया को शेर की चट्टान के नाम से भी जाना जाता है और यह इतनी ऊंची है कि जंगल के बाहर से ही नजर आती है। लिखित अभिलेख बताते हैं कि यह प्राचीन राजा कश्यप की राजधानी हुआ करती थी। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि राजा कश्यप ने इस जगह को अपनी ऐशगाह के रूप में तैयार किया था। फिलहाल, यह यूनेस्को के स्मारकों में शामिल है। इतिहास की किताबों से अलग, कई इतिहासकार हैं जो सिगरिया का संबंध रामायण में बताए गए लंकापति रावण से जोड़ते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस चट्टान के शीर्ष पर 5000 साल पहले रावण का महल हुआ था, जिसे धन देवता कुबेर ने बनाया था। कहा जाता है कि इस महल में 1000 सीढ़ियों के साथ ही शीर्ष पर जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल किया जाता था। पांच हजार साल पहले लिफ्ट की कल्पना ही रोमांचित करने वाली है। चट्टानी पठार के नीचे की ओर देखने पर इसमें कई गुफाएं नजर आती हैं। गुफा की दीवारों पर अभी भी बहुत सारे चमकीले भित्ति चित्र दिखाई देते हैं जो रायाण के युग की कहानी को दिखाते हैं। इन चित्रों में कई महिलाओं के चित्र भी हैं, जिनसे बारे में माना जाता है कि यह रावण की कई पत्नियों के चित्र हैं। आशीष/ईएमएस 17 अप्रैल 2024