नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम की फारवर्ड दीपिका सोरेंग को वर्ष की उभरती हुई खिलाड़ी के लिए असुंता लाकड़ा हॉकी इंडिया पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस पुरस्कार के मिलने से उत्साहित दीपिका सोरेंग ने हॉकी इंडिया के प्रति आभार जताया है। दीपिका को साल 2023 के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन के लिय हॉकी इंडियान ने इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस खिलाड़ी ने महिला जूनियर एशिया कप में टीम की ओर से पदार्पण करते हुए 6 मैचों में 7 गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दीपिका ने इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल किये। दीपिका ने कहा कि यह सम्मान दिये जाने के लिए मैं हॉकी इंडिया के प्रति आभारी हूं। जब मेरे नाम की घोषणा की गई तो यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक यादगार पल था। पुरस्कार राशि और पुरस्कार जीतना बहुत बड़ी बात है। यह मुझे और भी बेहतर प्रदर्शन करने और देश को गौरवान्वित करने के लिए साहस, ताकत और प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले वर्ष खेल में बहुत प्रगति की है और इसका श्रेय मेरा मार्गदर्शन करने वाले सहायक स्टाफ, कोच और टीम के साथियों को जाता है। गिरजा/ईएमएस 17 अप्रैल 2024