अंतर्राष्ट्रीय
19-Apr-2024
...


पेरिस(ईएमएस)। ये घर इतना महंगा है कि उसकी कीमत में शाहरुख खान के ‘मन्नत’ जितने करीब 18 बंगले खरीदे जा सकते हैं। मन्नत जैसे 20 घरों की बात कर रहे हैं, तो इस मकान का दाम कितना होगा। इस घर की कीमत 363 मिलियन पाउंड, यानी 37,83,81,76,200 रुपये (3 हजार 783 करोड़ रुपये से ज्यादा) के करीब है। इस लिहाज से आप शाहरुख जैसे करीब 18-19 घरों को खरीद सकते हैं। ये घर पैरिस के बाहरी इलाके में स्थित है। इसका निर्माण 19वीं सदी में हुआ था और जो एक 12वीं सदी के किले पर बना था। 1980 के दशक में इसे किंग हसन द्वितीय ने ले लिया था, उससे पहले रॉथ्सचाइल्ड बैंकिंग एंपायर के अंडर में ये घर था। घर में 100 कमरे हैं, 2500 स्क्वायर मीटर के एरिया में लोग रह सकते हैं। 1000 हेक्टेयर की जमीन है और प्राइवेट तालाब भी है। हसन द्वितीय के बेटे ने अपने पिता की मौत के बाद साल 2008 में मिडिल ईस्ट के एक खरीदार को ये घर बेच दिया था। अब ये फिर मार्केट में खरीदे जाने के लिए आ चुका है।रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रांस में स्थित एक किला बिकने वाला है जो कभी मोरक्को के राजा का प्राइवट घर हुआ करता था। इसे दुनिया का सबसे महंगा प्राइवेट रेसिडेंस माना जा रहा है। आपको जब इसकी कीमत पता चलेगी तो आपके होश उड़ जाएंगे। कोईमोई वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार भारत के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान ने साल 2001 में मुंबई में अपना घर, मन्नत खरीदा था। उस वक्त उनके घर की कीमत थी 13.5 करोड़ रुपये। मगर प्रॉपर्टी से जुड़ी कई वेबसाइट्स के अनुसार अब शाहरुख के घर की कीमत 200 करोड़ हो चुकी है। वीरेन्द्र/ईएमएस 19 अप्रैल 2024