क्षेत्रीय
19-Apr-2024
...


पॉच आरोपी गिरफ्तार, देह व्यापार की फरार महिला सरगना का मिला सुराग भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल में शाहपुरा थाना इलाके बाबड़िया कलां में स्थित होटल के स्क्वायर में शनिवार 13 अप्रैल को वजीराबाद हरियाणा की रहने वाली युवती की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आधा दर्जन नामजद आधा दर्जन आरोपियो में से पॉच आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनो मृतका युवती को होटल छोड़कर जाने वाले फरार आरोपी कुनाल ठाकुर को भी पकड़ लिया गया जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिये जायेगा। सूत्रो के अनुसार कुनाल से पुलिस को देह व्यापार का सरगना कही जाने वाली फरार महिला महक यादव का भी सुराग मिला है। मामले में पुलिस जल्द ही चौंकाने वाला खुलासा कर सकती है। बताया जा रहा है कि मृतका युवती के दिल्ली में रहने वाले परिजनो से भी पुलिस का संपर्क हो गया है, परिजनो के भोपाल आने पर मृतका का पीएम कराने के बाद शव उन्हे सौंप दिया जाएगा। सूत्र बताते है कि परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि मृतका करीब सात-आठ साल पहले निकल गई थी, उसके बाद से वह परिवार के संपर्क में नहीं थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे होटल के स्कॉयर के एक रूम में युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो जाने की सूचना मिली थी। मृतका के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान हरियाणा में रहने वाली (27) वर्षीय कामिनी पाण्डे (परिवर्तित नाम) के रूप में हुई थी। जॉच में सामने आया कि एक सैक्स रेकेट गिरोह की सदस्य थी। शनिवार शाम साढ़े सात बजे वह होटल में ठहरे भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाला रितुल पांडे के पास आई थी। छानबीन में सामने आया कि मुख्य आरोपी रितुल ने होटल मैनेजर योगेश से लड़की की डिमांड की थी। योगेश ने कर्मचारी सागर के जरिये से महक से संपर्क किया था। इसके बाद मृतका कामिनी पाण्डे (परिवर्तित नाम) को 4 हजार में सौदा तय होने पर महक यादव नामक महिला ने जो देह व्यापार गिरोह की मुख्य आरोपी बताई गई है, युवती को रितुल के पास होटल रूम में भेजा था। हादसे की रात आरोपी कुनाल युवती को होटल तक छोड़ने आया था। लड़कियो को ग्राहक तक छोड़ने और वापस लाने के ऐवज में कुनाल को कमीशन मिलता था। बाद में होटल के कमरे में आरोपी रितुल पाण्डे ने संबध बनाने के दौरान युवती से खास डिमांड की जिlसे युवती ने नकार दिया था। इस बात पर दोनो के बीच विवाद हो गया। गुस्साये रितुल ने युवती के प्राइवेट पार्ट पर घातक वार करने के साथ ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। पुलिस इस मामले में आरोपी रितुल पाण्डे, योगेश कुमार, सागर चौहान और इन्द्र बहादुर सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 18 अप्रैल को पुलिस ने फरार आरोपी कुनाल ठाकुर उर्फ करन उर्फ कुलदीप ठाकुर पिता सुभाष सिंह (32) निवासी चूना भट्टी स्थित सी सेक्टर शाहपुरा को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह इस मामले में फरार महक यादव के लिए काम करता था। उससे पूछताछ में कई अहम जानकारी पुलिस को मिल सकती हैहै। सूत्रो के अनुसार कुलदीप ठाकुर से पूछताछ में पुलिस को फरार आरोपी महिला महक यादव की भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जुनेद / 19 अप्रैल