राष्ट्रीय
19-Apr-2024


पटना (ईएमएस)। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में शुक्रवार को मतदान हुआ। चारों सीटों पर कुल 48.23 फीसदी वोटिंग हुई। यह शाम 6 बजे तक का आंकड़ा है। निर्वाचन विभाग के मुताबिक 2019 के मुकाबले इस बार 5 प्रतिशत कम वोटिंग हुई। नवादा में सबसे कम 41.50 प्रतिशत वोट पड़े। गया में सबसे अधिक 52 प्रतिशत वोटिंग हुई। औरंगाबाद और नवादा में 50-50 प्रतिशत वोट पड़े। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। बिहार में 7903 बूथों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सामान्य बूथों पर सुबह 7 बजे से 6 बजे शाम तक और अति संवेदनशील बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। चारों सीटों पर 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला इंडिया गठबंधन व एनडीए के प्रत्याशियों के बीच होगा। पहले चरण में कुल 7903 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 5021 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। 4 सीटों पर कुल 76,01,629 मतदाता हैं। इस चरण में 63.5 फीसदी यानी 5021 बूथ अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। औरंगाबाद में 1701, गया में 995, नवादा में 666 और जमुई में 1659 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। गया से एनडीए उम्मीदवार जीतराम मांझी हैं, तो वहीं आरजेडी के कुमार सर्वजीत हैं। जमुई से चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती के खिलाफ आरजेडी की अर्चना रविदास के बीच मुकाबला है। नवादा में आरजेडी के श्रवण कुशवाहा और एनडीए के विवेक ठाकुर की टक्कर है। वहीं औरंगाबाद में आरजेडी के अभय कुशवाहा और एनडीए के सुशील सिंह के बीच मुकाबला है। सुबोध\१९\०४\२०२४