लेख
25-Apr-2024
...


शुभ संवत 2081 शाके 1946, सौम्य गोष्ठ, वैशाख कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय शुक्रोदय पूर्वे तिथि दोइज, शुक्रवासरे, अनुराधा नक्षत्रे, गर योगे, ववकरणे, वृश्चिक की चंद्रमा, भद्रा सांय 6/27 से स्वामी जयंती बक्सर बिहार तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी। आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, उद्यमी, जिद्दी-हठी, सैनिक, सेना नायक, दस्ता नायक, बुद्धिमान, शील स्वभाव वाला होगा। मेष राशि :- राजक्षय, कष्ट, व्यापार बाधा, शुभ समाचार, प्रसन्नता के योग बनें, मित्र सहयोग करेंगे। वृष राशि :- शुभ समय किन्तु भय होगा, स्वजन सुख लाभदायक होगा, दाम्पत्य जीवन में असमंजस बना ही रहेगा। मिथुन राशि :- वाहन भय, मातृ-पितृ कष्ट, हानि, व्यर्थ, अनाप-शनाप खर्च से परेशानी अवश्य ही होगी। कर्क राशि :- सफलता, उन्नति, शुभ कार्य, विवाद, उद्योग, व्यापार में उलटफेर की स्थति बनेगी। सिंह राशि :- शरीर कष्ट, उत्तम व्यय, सफलता, व्यवस्था में बाधा, व्यवधान, साधारण लाभ होगा। कन्या राशि :- खर्च, विवाद, स्त्री-कष्ट, विद्या लाभ, कुछ अच्छे कार्य होंगे, संतान प्राप्ति के योग। तुला राशि :- यात्रा में हानि, राजभय, लाभ, शरीर कष्ट, व्यापार में सुधार, प्रगति की संभावना है। वृश्चिक राशि :- यात्रा लाभ, संपत्ति लाभ, कारोबार में उबाल तथा कार्यवृत्ति उत्तम बनेगी। धनु राशि :- अल्प लाभ, शरीर कष्ट, चोटादि का भय, शिक्षा से विशेष लाभ होगा। मकर राशि :- शत्रु हानि पहुंचायेंगे, अपयश, शरीरिक सुख, समय अच्छा उद्योग-व्यापार के लिये प्रयास करें। कुंभ राशि :- व्यय, संतान-सुख, कार्य सफलता, मित्र प्रगतिदायक रहें, संतोष कार्य अवश्य ही बनेंगे। मीन राशि :- पदोन्नति, राजभय, न्याय लाभ, हानि किन्तु जीवन संतोषप्रद बना ही रहेगा। ड़ॉ पीएल गौतमाचार्य // मोनिका