क्षेत्रीय
25-Apr-2024


मुरैना (ईएमएस)। वर्ष 2023-24 के लिये कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड पैटर्न परिक्षाओं का परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा 23 अप्रैल, 2024 को घोषित किया गया है। जिले में कक्षा 5वीं में 39355 छात्र सम्मिलित हुये, जिसमें से 37587 छात्र उत्तीर्ण रहे। उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 95.51 प्रतिशत रहा। कक्षा 5वीं में प्रदेश में मुरैना जिला 11वें स्थान पर रहा। कक्षा 5वीं में 12209 छात्रों ने ए-ग्रेड प्राप्त किया। जिनका 31.02 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार जिलें में कक्षा 8वीं में 33856 छात्र सम्मिलित हुये। जिसमें से 31031 छात्र उत्तीर्ण रहे। उत्तीर्ण छात्रो को प्रतिशत 91.66 रहा। कक्षा 8वीं में प्रदेश में मुरैना जिला 17वे स्थान पर रहा। कक्षा 8वीं में 14801 छात्रों ने ए-ग्रेड प्राप्त किया। जिनका 43.72 प्रतिशत रहा। ईएमएस/मुकेश शर्मा/ 25 अप्रैल 2024