राष्ट्रीय
25-Apr-2024


नई दिल्ली (ईएमएस)। राष्ट्रमंडल सचिवालय ने लंदन के मार्लबोरो हाउस में 22 से 24 अप्रैल, 2024 तक आयोजित हुई राष्ट्रमंडल लोक सेवा सचिवों/कैबिनेट सचिवों की बैठक में भारत की केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) को सर्वोत्तम कार्यप्रणाली के रूप में मान्यता दी है। 24 अप्रैल 2024 को जारी तीसरी द्विवार्षिक पैन-कॉमनवेल्थ लोक सेवा प्रमुखों की बैठक के परिणाम वक्तव्य में, कॉमनवेल्थ सचिवालय ने सदस्य देशों के साथ भारत की केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस), नागरिक पंजीकरण और महत्वपूर्ण सांख्यिकी प्रणाली (सीवीआरएस) और नामीबिया की पहचान प्रबंधन प्रणाली, मानव संसाधन प्रबंधन और केन्या के ई-नागरिक मॉडल को शासन की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) पर भारतीय प्रस्तुति 23 अप्रैल, 2024 को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव वी.श्रीनिवास ने दी। संदीप सिंह/ देवेंद्र/ नई दिल्ली/ ईएमएस/25/अप्रैल/2024