खेल
27-Apr-2024
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंसके बीच मैच में 40 ओवर्स में 504 रन बने। हालाँकि दिल्ली ने मुम्बई को 10 रन से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। मुंबई ने भी कड़ी टक्कर दी लेकिन टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी। दिल्ली से जैक फ्रेजर-मैगर्क ने 27 बॉल पर 84 रन की पारी खेली। उन्होंने पारी में 11 चौके और 6 सिक्स लगाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 और शाई होप ने 41 रन बनाए। मुंबई की ओर से ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला और मोहम्मद नबी को 1-1 विकेट मिला। मुंबई से तिलक वर्मा ने 63, हार्दिक पंड्या ने 46 और टिम डेविड ने 37 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 26 और ईशान किशान 20 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली से रसिख सलाम और मुकेश कुमार ने 3-3 विकेट लिए। 2 सफलताएं खलील अहमद को भी मिलीं।