राष्ट्रीय
22-May-2024
...


25 मई तक कई सारी साजिशें होंगी नई दिल्ली (ईएमएस)। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने हरियाणा सरकार पर दिल्ली का पानी रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली के पानी को रोक लिया है। आप सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, दिल्ली में आ रही यमुना की जल आपूर्ति रोकी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी की शिकायतें मिले हैं। ऐसी जगहों से भी समस्या आई, जहां पानी की समस्या कभी नहीं रही। जब सरकार ने जांच की तब हरियाणा का सच सामने आया। आतिशी ने बताया कि वजीराबाद में यमुना का जल स्तर सामान्य तौर पर 675 फीट होता है। जब कम होता है, तब भी 672 फीट तक चला जाता है। मगर 11 से 21 मई तक हरियाणा दिल्ली का पानी रोक रहा है। 11 मई को जल स्तर 671 फीट था, ये तीन दिन तक बना रहा। 21 मई को पानी घटकर 671 फीट के भी नीचे आ गया। आतिशी ने आरोप लगाया कि 25 मई को वोटिंग से पहले भाजपा नया षड्यंत्र सामने आया है। पानी की त्राहि त्राहि मचाने का षड्यंत्र रच रही है। दिल्लीवासियों को सतर्क करना चाहते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में 25 मई तक आए दिन नई साजिश की जाएगी। हालांकि अब भाजपा जितनी भी साजिश कर ले, दिल्ली वालों को बेवकूफ नहीं बना सकती। दिल्ली की सातों सीटें भाजपा हार रही है और इंडिया गठबंधन जीत रहा है। उन्होंने कहा, जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। इतना कम स्तर यमुना का कभी नहीं हुआ। ये चुनाव से 5-7 दिन से पहले हो रहा है। 670.9 फुट पर यमुना आ गई है। यहीं से पानी सारे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में जाता है। आशीष दुबे / 22 मई 2024