अंतर्राष्ट्रीय
16-Mar-2025
...


वॉशिंगटन,(ईएमएस)। नासा और स्पेसएक्स द्वारा संयुक्त रूप से लॉन्च किया गया क्रू-10 मिशन अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में प्रवेश कर चुका है। शुक्रवार को स्पेसएक्स ने क्रू-10 मिशन को लॉन्च किया। विलमोर और विलियम्स को आखिरकार घर लौटने की संभावना बढ़ गई। फाल्कन 9 रॉकेट में क्रू ड्रैगन कैप्सूल था। न्यूयॉर्क समय के अनुसार शाम 7 बजे फ्लोरिडा के नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ। लॉन्च के लगभग 10 मिनट बाद कैप्सूल रॉकेट के ऊपरी चरण से अलग हो गया। स्पेसएक्स ने पुष्टि की कि क्रू आईएसएस की ओर बढ़ रहे हैं। अंतरिक्ष में फंसे अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और विलमोर को वापस लाने का उद्देश्य से इस मिशन को लॉन्च किया गया है। नासा के कार्यक्रम के अनुसार, भारतीय समयानुसार 16 मार्च को रात 11:30 बजे डॉकिंग का समय निर्धारित है। सुबह 10:30 बजे हैच खोला जाएगा। स्पेसफ्लाइट में रेंडेवस का मतलब होता है दो अंतरिक्ष यानों का एक कक्षा में सटीक नेविगेशन के माध्यम से मिलना। डॉकिंग तब होती है जब वे शारीरिक रूप से एक-दूसरे से जुड़ते हैं। क्रू-10 मिशन में डॉकिंग तब होती है जब क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट आईएसएस से जुड़ता है। यह स्वचालित या मैन्युअल रूप से हो सकता है। एक बार सुरक्षित डॉक हो जाने के बाद अंतरिक्ष यात्री हवा की लीक की जांच करते हैं। फिर हैच खोलते हैं। वीरेंद्र/ईएमएस/16मार्च2025