वलसाड (ईएमएस)| जिले के वापी में एक युवक धुलेंडी के दिन अपने जीजा को रंग खेलने बहाने घर की छत पर ले गया| जहां जीजा-साले के बीच झगड़ा हुआ और उसी दौरान साले ने जीजा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी| घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर| आरोपी से पूछताछ में जीजा की हत्या के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है| यह घटना वलसाड जिले के वापी में छीरी क्षेत्र स्थित सांईपूजा एपार्टमेंट की छत पर हुई| जांच में पता चला कि आरोपी पिंकूसिंह की बहन प्रीति की शादी बिहार के मूल निवासी वीरेन्द्रसिंह उर्फ बबलू के साथ वर्ष 2024 में हुई थी| शादी के बाद बबलू प्रीति को लेकर बिहार गया| जहां बबलू की उसकी पूर्व प्रेमिका सावित्री के साथ मुलाकात हुई| घर में पत्नी प्रीति होने के बावजूद बबलू ने सावित्री के साथ दूसरी शादी कर ली| दूसरी शादी के बाद बबलू दोनों के पत्नियों के साथ बिहार में रहता था| कुछ दिन पहले बबलू वापी आया था और धुलेंडी पर अपनी ससुराल गया था| धुलेंडी के दिन पिंकू रंग खेलने के बहाने अपने जीजा बबलू को एपार्टमेंट की छत पर ले गया| जहां पिंकू ने अपनी बहन प्रीति को अच्छी तरह रखने के लिए बबलू को समझाया| उस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, बात इतनी बिगड़ गई कि पिंकू ने तीक्ष्ण हथियार से बबलू पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई| पुलिस ने आरोपी पिंकूसिंह को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है| सतीश/16 मार्च