अमेठी (ईएमएस)। अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में उप जिलाधिकारी के आवास परिसर में एक कमरे से होमगार्ड के जवान का शव बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक तहसील कैंपस स्थित उप जिलाधिकारी (न्यायिक) के आवास परिसर में एक कमरे से बुधवार और बृहस्पतिवार की दरिमयानी रात होमगार्ड जवान राज किशोर (56) का शव बरामद हुआ। राज किशोर गौरीगंज थाना क्षेत्र के ही पनियार का रहने वाला था। वह गौरीगंज तहसील परिसर में ही उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मोहम्मद असलम के आवास पर ड्यूटी पर तैनात था। ड्यूटी के दौरान ही वह मृत पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जितेन्द्र 03 अप्रैल 2025