राष्ट्रीय
05-Apr-2025


- इंजेक्शन मरीज की छाती पर नई दिल्ली (ईएमएस)। अमेरिका के वैज्ञानिक ने चावल से भी छोटे आकार का पेसमेकर तैयार किया है। स्पेस मेकर की चौड़ाई सिर्फ 1।8 मिली मीटर है। इसकी लंबाई 3।5 मिलीमीटर है। इसकी मोटाई 1 मिलीमीटर है। पेसमेकर को लगाने के लिए किसी सर्जन या सर्जरी की आवश्यकता नहीं है।डॉक्टर इसे सिरिंज के माध्यम से लगा सकेंगे। बहुत छोटे आकार का होने के बाद भी यह दिल की धड़कनों को सही तरीके से नियंत्रित करता है। अमेरिकी वैज्ञानिक जान ए रोजर्स का कहना है। इतना छोटा पेसमेकर बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जन्म के साथ ही जो बच्चे दिल की बीमारी के साथ पैदा होते हैं। उनका इलाज आसानी से हो सके। यह पेसमेकर एक नरम पेच से जुड़ा हुआ होता है। जो मरीज की छाती पर लगाया जाता है। इसमें खास तरह की रोशनी का उपयोग होता है।जो अंदर गहराई तक पहुंचती है। रोशनी के संपर्क में आते ही पेसमेकर से मरीज की धड़कन धीमी होने पर पेंच में लाइट चालू हो जाती है पेसमेकर गतिशील हो जाता है। पेसमेकर की खासियत यह पेसमेकर वायरलेस से संचालित होता है। जरूरत खत्म होने पर शरीर के अंदर ही घुल जाता है। यह रोशनी और सेल की तकनीकी पर काम करता है। रासायनिक ऊर्जा से बिजली बनाता है। खून और अन्य रसायनों के साथ मिलकर बैटरी की तरह काम करता है। छोटे बच्चों से लेकर सभी के लिए यह बहुत उपयोगी है। एस.जे., 05 अप्रैल, 2025