ट्रेंडिंग
12-Jun-2025
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। बीते 11 सालों में भारत ने डिजिटल दुनिया में क्रांतिकारी सफर तय किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका श्रेय युवा पीढ़ी को दे रहे हैं। डिजिटल दिशा में 11 साल के कार्यकाल को लेकर पीएम मोदी ने लिखा कि भारत के युवाओं की मदद से हम इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के अनुप्रयोग में उल्लेखनीय तरक्की कर रहे हैं। ये आत्मनिर्भर बनने और वैश्विक तकनीकी महाशक्ति बनने के प्रयासों को भी मजबूत कर रहा है। उन्होंने लिखा कि टेक्नोलॉजी की शक्ति का फायदा उठाने से लोगों को अनगिनत लाभ मिले हैं। सर्विस डिलीवरी और ट्रांसपेरेंसी को बहुत बढ़ावा मिला है। मैन्युफैक्चरिंग से लेकर स्पेस तकनीक तक, डिजिटल पेमेंट से लेकर ग्रामीण कनेक्टिविटी तक, परिवर्तन स्पष्ट, प्रभावशाली और स्थायी है। डिजिटल इंडिया ने कैसे हर नागरिक के लिए शासन को फिर से शुरू किया, इस बारे में भी जानकारी दी गई। माईगव इंडिया के अन्य पोस्ट में लिखा है कि 11 साल पहले एक साइलेंट डिजिटल क्रांति शुरू हुई, जिसने भारत के संपर्क, शासन और विकास के तरीके को नया आकार दिया। पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में डिजिटल इंडिया पहल ने टेक्नोलॉजी को सशक्तिकरण का एक मजबूत साधन बनाया। इसने न सिर्फ दूरियों को पाटा, बल्कि नए अवसरों के द्वार खोले और शासन को हर नागरिक के लिए आसान और पारदर्शी बनाया। दूरदराज के गांवों तक इंटरनेट की पहुंच हो या दुनिया को दिशा देने वाले रीयल-टाइम डिजिटल पेमेंट्स, ये बदलाव सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं है। यह लोगों, प्रगति और संभावनाओं की कहानी है। आशीष दुबे / 12 जून 2025