राज्य
18-Apr-2025


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। मध्यप्रदेश से सटे राजस्थान और गुजारात में बढ़ी तपिश के कारण और वहां से आ रही गर्म हवाओं ने इस प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे कर दिए हैं। शुक्रवार को सुबह चिलचिलाती धूप के बाद दोपहर 1 बजे से हीट वेब चलनी शुरू हो गई लगभग 15 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने दोपहर के समय सडक़ों लोगों का चलना मुश्किल हो गया। शुक्रवार को पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। गुरुवार के अधिकतम तापमान से यह 1 डिग्री ज्यादा था। शाम सात बजे भी मौसम में गर्माहट महसूस होती रही और तापमान 35 डिग्री के आसपास ही था। दिन में अब तेज गर्मी और लू के चलने से रातों में भी लोग बैचेन हो रहे हैं। रात का तापमान भी 22 डिग्री को पार कर गया। शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन चार दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढोतरी हो सकती है। बारिश और बढ़ा रही मुसीबत शुक्रवार को दोपहर 3 बजते-बजते मौसम अचानक बदला और आसमान पर छाए घने बादल अचानक बरस पड़े। शहर में लगभग दस मिनिट तक तेज बूंदाबांदी हुई इससे वातावरण में और उमस छा गई। कुछ मिनिटों की बारिश ने उमस बढ़ाते हुए माहौल को और गर्म कर दिया। गर्मी के बीच गिर रहे पानी और उससे कुछ देर के लिए हो रहा ठंडा मौसम लोगों की सेहत के लिए मुसीबत बन रहा है। लोग बीमार पड़ रहे है। इस वजह से बदल रहा है मौसम मौसम विभाग के जानकारों ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है। इस चक्रवात से लेकर पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, तमिल नाडु से होते हुए मन्नार की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है। एक अन्य द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड से होकर पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से बांग्लादेश होते हुए असम तक बनी है। राजस्थान और गुजरात लू की चपेट में हैं। वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के सभी शहरों में तापमान बढऩा शुरू हो गया है। ईएमएस / 18 अप्रैल 2025