शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, वैशाख शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि प्रतिपदा, सोमवासरे, भरणी नक्षत्रे, आद्र योगे, कितुघ्न करणे, मेष की चंद्रमा, जातकर्म, नामाकरण, अन्नप्रासन्न, दुरागमन देव प्रतिष्ठा जलखनन मुर्हूत, अन्नप्रासन्न तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक दार्शनिक, सुन्दर, सुशील, कोमल हृदय वाला, धनी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, सोना-चांदी का व्यापारी, उत्तम वृत्ति वाला, धनीमानी-भोगी, योगी होगा। मेष राशि :- हर्ष, यात्रा, राजसुख, सफलता, गृहकलह, हानि तथा मानसिक अशांति अवश्य रहेगी। वृष राशि :- विरोध, व्यय, कष्ट, अशांति तथा भ्रम, शिक्षा-लेखन कार्य में सफलता मिलेगी। मिथुन राशि :- व्यापार में क्षति, यात्रा, विवाद, उद्योग-व्यापार की स्थिति लाभ-हानि की रहेगी। कर्क राशि :- शरीर मध्यम, भूमि व राजभय, लाभ, सफलता का दिन साबित होगा, ध्यान रखें। सिंह राशि :- वाहन, राजभय, कष्ट, यात्रा शुभ होगी, कार्य में व्यय होगा, ध्यान दें। कन्या राशि :- व्यय, प्रवास, विरोध, भूमि का लाभ होगा, शुभ कार्य में व्यवस्था बनेगी। तुला राशि :- रोगभय, मातृसुख, यात्रा, व्यापार में सुधार होगा, रुके कार्य बन जायेंगे। वृश्चिक राशि :- कार्य-सिद्धी, लाभ, विरोध, भूमि-लाभ, राजकार्य में बाधा, व्यवस्था न बनेगी। धनु राशि :- लाभ कार्य में रुचि, यश, हर्ष, यात्रा उत्तम, शिक्षा जगत की स्थिति सामान्य रहेगी। मकर राशि :- विरोधियों से व्यापार में हानि, शरीर-कष्ट, धार्मिक कार्य हो, अच्छे कार्य बनेंगे। कुंभ राशि :- लाभ-हानि की स्थिति, व्यय, प्रभाव-प्रतिष्टा, रोगभय, विरोधी असफल अवश्य होंगे। मीन राशि :- राजभय, चोट, राज कार्य में विलम्ब से परेशानी होगी, ध्यान दें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका