स्थापना दिवस 2 मई पर विशेष जब हम पवित्र उद्देश्य को लेकर कोई शुभ कार्य करने का संकल्प लेते हैं तो अवश्य ही उस कार्य में सफलता मिलती है। ऐसा ही प्रयास आज से 59 वर्ष पूर्व दिनांक 2 मई 1966 को गौरवशाली संस्था का देहरादून में जैन समाज के प्रबुद्ध श्रेष्ठी जनों द्वारा *भारतीय जैन मिलन* के नाम किया था। इस संस्था के गठन का मुख्य उद्देश्य जैन एकता स्थापित करना रहा है। क्योंकि देश की जैन समाज दिगम्बर, श्वैताम्वर, तेरहपंथी, बीसपंथी, स्थानक वासी आदि अनेक वर्गों एवं आमनाओं में बटी हुई है। हम स्मरण करते है उस शुभ दिन 2 मई 1966 को। उस दिन तक इलाहाबाद से लेकर देहरादून तक संस्था की केवल 15 शाखाएं ही कार्यरत थीं। जिन्हें देहरादून में आमंत्रित कर *भारतीय जैन मिलन* का नाम दिया गया। संस्था के प्रथम अध्यक्ष के रूप में दीपचंद जैन रायपुर एवं महामंत्री के.सी. जैन गर्ग इलाहाबाद, उपमंत्री गोपीचंद जैन देहरादून नियुक्त किये गये। जैन मिलन की पहली शाखा सन 1953 में यद्यपि इलाहाबाद में खुली थी पर इसे भारतीय जैन मिलन का विधिवत रूप 2 मई 1966 को देहरादून में ही मिला। भारतीय जैन मिलन के गठन के साथ ही मिलन के विकास और विस्तार की यात्रा जोर शोर से चली और 59 वर्ष की लम्बी विकास यात्रा के बाद आज संपूर्ण भारत वर्ष में लगभग 1450 शाखाएं हैं। संस्था में सुव्यवस्थित संचालन की दृष्टि से इसे 19 क्षेत्रों में विभाजित किया है। नारी शक्ति को सशक्त बनाने, सामाजिक, धार्मिक, पारमार्थिक गतिविधियों में सहभागी बनाने के पवित्र उद्देश्य से महिला जैन मिलन की लगभग 450 स्वतंत्र शाखाएं संचालित है। देश और समाज के भविष्य युवा जिनके कंधों पर कल समाज और देश की बागडोर होगी उन्हें भी सुसंस्कारित, दीक्षित और नेतृत्व निपुण बनाने के उद्देश्य से युवा जैन मिलन की लगभग 15 शाखाएं खोली गई है। मिलन तीन शब्दों से मिलकर बना है, मि- मित्रता, ल- लगन और न- नम्रता का प्रतीक है। सन 1968 में मिलन शाखाओं की गतिविधियों को प्रत्येक सदस्य तक पहुचाने की आवश्यकता अनुभव करते हुए मिलन के मुखपत्र *भारतीय जैन मिलन समाचार* पत्रिका को सर्वप्रथम देहरादून से प्रकाशित करने निर्णय लिया गया और तभी से आज तक यह पत्रिका निरंतर प्रगति करती हुई अपने वर्तमान आकर्षक स्वरूप में मेरठ से डिजीटल रूप से हर माह प्रकाशित हो रही है। भारतीय जैन मिलन की प्रगति यात्रा में सन 1980 में उल्लेखनीय सफलता मिली जब इसका विस्तार दक्षिण भारत में हुआ। जैन समाज के वरिष्ठ नेताओं और संतों ने इस अभियान को अपना पावन आशीर्वाद दिया।आज दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में सैंकड़ों जैन मिलन शाखाएं मिलन आन्दोलन को आगे बढ़ा रही है।सन 1985 में उत्तर भारत के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेरठ के समीप सरधना में भारतीय जैन मिलन अस्पताल खोला गया। यह अस्पताल सफलतापूर्वक चल रहा है। 01 मार्च 1997 को भारतीय जैन मिलन फाउंडेशन का गठन किया। फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, बीमारी,पारमार्थिक कार्यों, आपदा पीड़ितों की सहायता की जाती है। फाउंडेशन के वर्तमान अध्यक्ष अनिल जैन वर्ष बाले मेरठ ने बताया फाउंडेशन का फंड लगभग एक करोड़ दस लाख रुपये हो गया है। पिछले 28 वर्षों से भारतीय जैन मिलन के अन्तर्गत संचालित फाउंडेशन का कार्य सराहनीय है। भारतीय जैन की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 11 अक्टूबर 2015 को स्वर्ण जयन्ती वर्ष में फिक्की आडीटोरियम दिल्ली में जैन समाज की चारों आमनाओं के साधु-सन्तों के पावन सानिध्य में जैन एकता सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। भारतीय जैन मिलन के गौरवशाली राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज मेरठ के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में पिछले वर्षों से जैन एकता को मजबूत करने मासिक मिलन का आयोजन हर माह किया जाता है।मासिक मिलन में प्रत्येक माह विभिन्न धर्म स्थल, मंदिर, स्थानकों में रात्री में मात्र एक घन्टा के लिये जैन समाज के विभिन्न के पदाधिकारी और पुरुष महिला सदस्यगण उत्साह से सम्मिलित होकर आधा घन्टा सामुहिक महामंत्र णमोकार का पाठ करते हैं और आपस में सूचनाओं का आदान प्रदान करते हैं।हर वर्ष महावीर जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जैन मिलन शाखायें महामासिक मिलन का आयोजन करती हैं।जैन एकता के अनूठे आयोजन मासिक मिलन को भारी सफलता मिल रही है। जैन महिला सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर एवं युवा सम्मेलन का आयोजन क्षेत्र स्तर पर किया जाता है। कोराना वैश्विक महामारी प्रकोप में भारतीय जैन मिलन ने उदारता से हाथ बढ़ाया। गत 13 नवंबर 20 भारतीय जैन मिलन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय भगवान महावीर वर्चुअल महारैली का ऐतिहासिक आयोजन किया। महारैली को भारतीय जैन मिलन के अध्यक्ष श्री सुरेश जैन रितुराज ने सम्बोधित किया। इस वर्चुअल महारैली को देश एवं दुनिया के 50 लाख लोगों ने सुना। पिछले 59 वर्षों में सन 1966 से आज तक जैन समाज के जिन सेवाभावी एवं समर्पित जनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व प्रदान कर संस्था को देश में लोकप्रिय बनाया उनका उल्लेख करना मैं अपना दायित्व मानता हूं। वे है दीपचंद जैन कानपुर,आदिश्वर प्रसाद जैन दिल्ली,सुमेरचंद पाटनी लखनऊ,जे डी जैन गाजियाबाद,नरेशचंद जैन मुजफ्फरनगर, सत्येन्द्र कुमार जैन एडवोकेट मेरठ, सुरेश चंद जैन देहरादून, जयचंद जैन मुजफ्फरनगर, विजय जैन गुना,सुरेश जैन रितुराज मेरठ। यह भी उल्लेखनीय है सुरेश जैन रितुराज मेरठ गत 31 जनवरी 25 को तीसरी बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये है। जैन एकता का भारतीय जैन मिलन का अभियान उक्त पक्तियों में चरितार्थ होता है:- हम नहीं दिगम्बर,श्वैताम्वर, तेरहपंथी,स्थानकवासी हम एक देव के अनुयायी, एक देव के विश्वासी हमजैनी अपना धर्म जैन बस इतना ही परिचय हो। (लेखक स्थायी अधिमान्य स्वतंत्र पत्रकार एवं भारतीय जैन मिलन के निवृतमान राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष है।) ईएमएस/01/05/2025