व्यापार
28-Apr-2025
...


- चीनी कंप‎नियों ने हजारों कर्मचारियों को भेजा घर नई ‎दिल्ली (ईएमएस)। अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर का प्रभाव अब चीनी कंपनियों तक पहुंच गया है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि चीन के बड़े एक्सपोर्ट फैक्ट्रियों पर ताले लगने लगे हैं और हजारों कर्मचारियों को घर भेजा जा चुका है। टैरिफ के दबाव में आकर खिलौने, खेल का सामान और सस्ते प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियों ने उत्पादन ठप कर दिया है। गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक, अमेरिका को निर्यात करने वाले सेक्टर में काम कर रहे 1 से 2 करोड़ चीनी कर्मचारियों की नौकरियों पर अब गहरा संकट मंडरा रहा है। कंपनियां नए बाजारों की तलाश में भटक रही हैं, जिससे वैश्विक व्यापार समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। चीन की कई कंपनियां अब अमेरिका पर निर्भर नहीं रहना चाहतीं। वे यूरोप, लैटिन अमेरिका और भारत जैसे बाजारों की तरफ रुख कर रही हैं। कुछ कंपनियां भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलने पर भी विचार कर रही हैं। सतीश मोरे/28अप्रेल