लेख
29-Apr-2025
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, वैशाख शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि तीज, बुधवासरे, रोहिणी नक्षत्रे, शोभन योगे, तैतिल करणे, वृष की चंद्रमा, भद्रा 58/03, अक्षय तृतीया, जलकुंभ ब्याज आदि दानम, सर्वार्थ सिद्ध योग, अमृत सिद्धयोग 35/58 तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी तथा बैंक कर्मचारी, कम्प्यूटर इंजीनियर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, धनी-मानी, सुखी होगा। मेष राशि :- बढ़िया यात्रा, विवाद, मातृ-कष्ट, व्यर्थ का विरोध होगा, रुके कार्य एक-एक करके बन जायेंगे। वृष राशि :- धन-लाभ, व्यापार में प्रगति, शुभ कार्य होंगे, परिश्रम सफल अवश्य होगा। मिथुन राशि :- पितृ-कष्ट, यात्रा योग, व्यय लाभ, अलगाव का वातावरण बना ही रहेगा। कर्क राशि :- शुभ भूमि लाभ, हर्ष, कार्यसिद्धी, खेती-गृहकार्य की व्यवस्था पूर्णरूपेण बनेगी। सिंह राशि :- शत्रुभय, प्रलोभन से विरोध, उद्योग-व्यापार लाभ, कार्य सफल अवश्य ही होगा। कन्या राशि :- चिन्ता, लाभ, विद्या-लाभ, उन्नति तथा शिक्षा-लेखन कार्य में सफलता मिलेगी। तुला राशि :- सुख, असफलता, निर्माण कार्य, प्रवास कार्य में व्यवस्था से लाभ होगा। वृश्चिक राशि :- लाभ, सिर-नेत्र पीड़ा, अपव्यय तथा कार्य बाधा, रुके कार्य से हानि होगी। धनु राशि :- यात्रा से हानि, पदोन्नति, लाभ होगा, व्यर्थ नुकसान उठाने की स्थिति बनेगी। मकर राशि :- अनिश्चित धन लाभ, स्थानांतरण होगा, राजकार्य में सतर्कता से लाभ लेवें। कुंभ राशि :- व्ययभार बढ़े, विवाद, चिन्ता, लाभ होगा, विरोधी असफल होंगे, कार्य बनेंगे। मीन राशि :- संतान सुख, प्रवास, धन लाभ, यश, मित्रों व परिवार से मनमुटाव बनेगा। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका