खेल
06-May-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। आईपीएल के इस सत्र में राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गयी है पर अभी तक सबसे अधिक छक्के मारने के मामले में वह पहले नंबर पर है। रॉयल्स ने अभी तक खेले 12 मैचों में 123 छक्के लगाये हैं और इस सत्र की सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली टीम बनी हुई है। यह प्रदर्शन बताता है कि भले ही टीम अंक तालिका में पिछड़ गई हो, लेकिन बल्लेबाजों ने निडर होकर खेला। वहीं सबसे अधिक छकके लगाने में दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स है, जिसने 11 मैचों में 114 छक्के लगाए हैं। पंजाब की टीम अभी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। किन उनके बल्लेबाजों का आक्रामक अंदाज प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। वहीं तीसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स है, जिसने 11 मैचों में 111 छक्के लगाये हैं और वह प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू है, जो अंक तालिका में शीर्ष् पर चल रही है लेकिन छक्कों के मामले में पीछे है। उसके नाम अब तक 96 छक्के हैं। मुंबई इंडियंस ने भी इस सीजन में आक्रामक बल्लेबाजी की है। उसने 11 मैचों में कुल 95 छक्के लगाये हैं। गुजरात टाइटन्स, जिन्होंने अब तक सबसे कम यानी 10 मैच खेले हैं, 85 छक्कों के साथ छठे स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स भी 11 मैचों में 85 छक्के लगाकर उसकी बराबरी पर हैं। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम आता है, जिनके पावर हिटर के बावजूद 11 मैचों में सिर्फ 81 छक्के ही लग पाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी 11 मैचों में सिर्फ 77 सिक्स लगाए हैं। इस लिस्ट में सबसे नीचे चेन्नई सुपर किंग्स रही, जिसने 11 मैचों में केवल 66 छक्के लगाये हैं। गिरजा/ईएमएस 06मई 2025