अंतर्राष्ट्रीय
06-May-2025


पाकिस्तानी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी ने निकाली अपनी भड़ास करांची,(ईएमएस)। पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी ने भारत के जाने माने लेखक जावेद अख्तर पर अपनी खींज निकाली है। बुशरा का का कहना है कि मरने की उम्र में अख्तर साहब लोगों को भड़का रहे हैं। बुशरा ने कहा जावेद अख्तर साहब पाकिस्तान को नसीहत दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा जावेद अख्तर तो ईश्वर को भी नहीं मानते हैं। साथ ही बुशरा बोलीं कि भारत की लड़की उनसे बहुत प्यार से मिली। लोग बुरे नहीं है पर ये लोग सब खराब कर रहे हैं। बता दें जावेद अख्तर ने हाल ही में पहलगाम हमले को लेकर भारत के रुख को सही बताते हुए पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने की बात कही थी। इसको लेकर ही बुशरा ने अपनी भड़ास निकाली है। बुशरा ने बिना नाम लिए कहा कि हमारे तथाकथित लेखक, उनको तो बहाना ही चाहिए था। दरअसल उनको तो मकान किराये पर नहीं मिलता था बॉम्बे में। अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए वह जितना चाहें बोल सकते हैं। पता नहीं क्या-क्या बोल रहे हैं। मरने में आपके दो घंटे रह गए हैं, ऊपर से आप इतनी फिजूल बातें कर रहे हैं। पाकिस्तान को यूं करना चाहिए वो करना चाहिए, कौन हैं ये लोग। बुशरा ने अर्णब गोस्वामी को जहनी मरीज ने कहा और बोलीं, वह तो लड़ता रहता है। बुशरा ने कहा कि वह अभी एक इंडिया की लड़की से मिलीं हैं। वह बहुत प्यार से पेश आ रही थी। बुशरा बोलीं, लोग बुरे नहीं हैं, आप एक-दूसरे को भड़का रहे हैं। सब खराब कर रहे हैं। बुशरा का वीडियो पोस्ट किया गया है। बता दें पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जावेद अख्तर कई बार पाकिस्तान पर बरस चुके हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में कहा कि कश्मीरी हिंदुस्तानी हैं। पाकिस्तानी झूठा प्रोपागैंडा फैलाते हैं। वे बोलते हैं कि पाकिस्तानी कश्मीरी दिल से पाकिस्तानी हैं। यह सब गलत है। इससे पहले भी जावेद अख्तर ट्वीट कर चुके हैं कि अब पाकिस्तानी कलाकारों को फिलहाल बैन कर देना चाहिए। सिराज/ईएमएस 06मई25 -----------------------------