राष्ट्रीय
09-May-2025


- मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में रविवार से माला और नारियल चढ़ाने पर रोक मुंबई, (ईएमएस)। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण मुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से किए गए कायराना हमले को लेकर देश भर में महत्वपूर्ण जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच बौखलाए पाकिस्तान ने मुंबई पर भी हमले की धमकी दी है। जिसके बाद मुंबई पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर हाई अलर्ट है। महाराष्ट्र में महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गेटवे ऑफ इंडिया समेत महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर हाई अलर्ट है। महाराष्ट्र के महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बलों को सक्रिय कर दिया गया है। - सिद्धिविनायक मंदिर में रविवार से माला और नारियल चढ़ाने पर रोक मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर ने भी सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से कल रविवार से भक्तों को माला और नारियल चढ़ाने पर रोक लगा दी है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते एहतियातन यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में मंदिर प्रशासन की ओर से जल्द ही आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी। मंदिर प्रशासन ने भक्तों से इस फैसले में सहयोग करने की अपील की है। बताया गया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए भक्तों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है, इसलिए यह बदलाव किया गया है। संजय/संतोष झा- ०९ मई/२०२५/ईएमएस