जबलपुर, (ईएमएस)। हनुमानताल थाना अतंर्गत पसियाना में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| आत्महत्या का कारण अज्ञात है| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| हनुमानताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल के पीछे पसियाना निवासी 55 वर्षीय कयूमखान ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली| आत्महत्या का कारण अज्ञात है| पुलिस से ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| सुनील साहू / मोनिका / 10 मई 2025/ 05.05