व्यापार
10-May-2025


-डिविडेंड के लिए तारीख का कंपनी ने नहीं किया ऐलान नई दिल्ली,(ईएमएस)। चर्चित कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने फिर डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने इस बार एक शेयर पर 75 रुपए का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने इस डिविडेंड के विषय में एक्सचेंज को अपडेट किया है। शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि एक रुपए के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 75 रुपए का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने अभी तारीख का ऐलान नहीं किया है। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज की 106वीं एजीएम 11 अगस्त 2025 को है। माना जा रहा है कि इसके आस-पास रिकॉर्ड तारीख का भी ऐलान किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने 20 बार डिविडेंड दिया। कंपनी ने पहली बार 2001 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 5.5 रुपए का डिविडेंड दिया था। दूसरी बार कंपनी ने 2007 में एक शेयर पर 15 रुपए का डिविडेंड दिया था। वहीं आखिरी बार कंपनी 2024 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब कंपनी ने हर शेयर पर 73.50 रुपए का डिविडेंड दिया था। ब्रिटानिया के शेयरों को 2 बार बांटा गया है। पहली बार कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2010 में किया था। तब कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में बांटा गया था। वहीं, दूसरी बार कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2018 में हुआ। दूसरी बार कंपनी के शेयरों के बंटवारे के बाद फेस वैल्यू घटकर 1 रुपए हो गया। सिराज/ईएमएस 10मई25