जामनगर (ईएमएस)| भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए गुजरात के सीमावर्ती जिलों में लोगों सतर्क रहने और अकारण अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी जा रही है| कच्छ जिले के भुज के बाद जामनगर में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है| कच्छ के बाद अब जामनगर जिला कलेक्टर ने लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है| दरअसल वायुसेना की वॉर्निंग के बाद जामनगर में दोपहर के वक्त एक के बाद एक तीन सायरन बजे| यह सायरल जामनगर में लोगों को सतर्क रहने के लिए बजाए गए| बता दें कि कच्छ सीमा पर बड़े पैमाने पर हलचल के कारण भुज में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। इसके लिए तीन बार सायरन बजाया गया। पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमले के प्रयास के बाद कच्छ में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसका तत्काल प्रभाव पड़ा है। भुज शहर में बाजार और मॉल बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने भी लोगों को घर पर रहने की हिदायत दी है। पुलिस ने बाजार बंद करा दिए हैं। कच्छ के बाद अब जामनगर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है| व्यापारियों से आज अपना कारोबार बंद रखने की अपील की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर न जाने या आश्रय न लेने की सलाह दी गई है। जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जामनगर जिला कलेक्टर ने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से गुमराह न हों और सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति के बीच सरकार ने जामनगर स्थित रिलायंस की तेल रिफाइनरी को हाई अलर्ट पर रखा है। रिलायंस की तेल रिफाइनरी की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सतीश/10 मई
processing please wait...