भोपाल (ईएमएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के काटजू अस्पताल में एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था। 9 अप्रैल को बच्चों की डिलीवरी हुई थी। चारों बच्चों का वजन कम था। समय पूर्व डिलीवरी हो गई थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने चारों बच्चों को अस्पताल के सीपैप मशीन में 24 घंटे निगरानी में रखकर, उन्हें नई-नई थेरेपी से इलाज किया गया। चारों बच्चे अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। 60 दिन बाद महिला को चारों नवजात शिशुओं के साथ अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज के मौके पर अस्पताल का प्रशासन और डॉक्टर बहुत खुश थे। समारोह के रूप में जच्चा और चारों बच्चों को विदाई दी गई। एसजे/ 10 जून /2025